Rajya Sabha Election: झारखंड के सीएम ने राज्यसभा के लिए चुना उम्मीदवार, महुआ माजी को दिया यह मौका - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Rajya Sabha Election: झारखंड के सीएम ने राज्यसभा के लिए चुना उम्मीदवार, महुआ माजी को दिया यह मौका

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता महुआ

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ नेता महुआ माजी को सोमवार को अपना उम्मीदवार बनाया। माजी के नाम की घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की, जो झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। 
उम्मीदवार का नाम सोनिया से मुलाकात के बाद लिया गया 
झारखंड के मुख्यमंत्री  सोरेन ने अपने आधिकारिक आवास पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और अपने पिता एवं झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के साथ इस संबंध में चर्चा करने के बाद माजी का नाम तय किया।
मुख्यमंत्री ने कहा…. 
कांग्रेस और राजद झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के दो अन्य घटक हैं। माजी पहले झारखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष थीं। वह झामुमो महिला इकाई की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। झामुमो नेता ने पूर्व में रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं। सोरेन ने रविवार को कहा था कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन राज्यसभा सीट के लिए एक संयुक्त उम्मीदवार खड़ा करेगा। मुख्यमंत्री ने हालांकि यह नहीं बताया था कि उम्मीदवार उनकी पार्टी का होगा या कांग्रेस का। भाजपा ने रविवार को आदित्य साहू को चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया था। राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 15 राज्यों में 10 जून को चुनाव होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।