साईकिल पर पंजाब से हरिद्वार पहुंचे राजेंद्र ने 32 वर्ष में की 5 लाख 90 हजार किलोमीटर की यात्रा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

साईकिल पर पंजाब से हरिद्वार पहुंचे राजेंद्र ने 32 वर्ष में की 5 लाख 90 हजार किलोमीटर की यात्रा

साईकिल यात्री पंजाब के भठिण्डा निवासी राजेंद्र गुप्ता 133वीं बार माता वैष्णों देवी के दर्शन कर गंगा स्नान

हरिद्वार, संजय चौहान (पंजाब केसर)ः साईकिल यात्री पंजाब के भठिण्डा निवासी राजेंद्र गुप्ता 133वीं बार माता वैष्णों देवी के दर्शन कर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार पहुंचे। राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि माता वैष्णो देवी के 133 बार दर्शन के साथ कांगड़ा देवी, चामुण्डा देवी, चिंतपूर्णी, नैना देवी, मंशा देवी आदि मंदिरों के भी वे कई बार दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा प्रत्येक वर्ष होने वाली अमरनाथ यात्रा पर भी वे अवश्य जाते हैं। लेकिन कोरोना के चलते पिछले दो वर्ष से वे यात्रा पर नहीं जा पाए।
यदि इस बार सब कुछ ठीक रहा तो वे साईकिल पर अमरनाथ यात्रा करने अवश्य जाएंगे। राजेंद्र गुप्ता ने आगे बताया कि पिछले 32 वर्ष से साईकिल पर विभिन्न तीर्थो की यात्रा के दौरान व 5 लाख 90 हजार किलोमीटर से अधिक सफर तय कर चुके हैं। माता वैष्णों देवी में उन्हें बेहद आस्था है। अपने प्रत्येक सफर की शुरूआत वे माता वैष्णों देवी के दर्शन करके ही करतें हैं तथा हरिद्वार में गंगा स्नान के साथ यात्रा का समापन करते हैं। राजेंद्र गुप्ता ने यह भी बताया कि 32वर्षों से चल रही साईकिल यात्रा में उन्हें कभी किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। 
लेकिन पहली बार यात्रा पूरी कर हरिद्वार आते समय सहारनपुर में उनकी साईकिल व सामान चोरी कर लिया गया। जिससे उन्हें बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। ————————————–32 वर्ष में 5 लाख 90 हजार किलोमीटर की यात्रा साईकिल पर करने के बाद हरिद्वार पहुंचे राजेंद्र गुप्ता पत्रकारों को जानकारी देते हुए। (छाया : पंजाब केसरी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।