कर्नाटक में बारिश का कहर, चार लोग समेत कई पशुओं ने गंवाई जान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

कर्नाटक में बारिश का कहर, चार लोग समेत कई पशुओं ने गंवाई जान

भारत के कई राज्यों में हो रही बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसानों की बड़े

भारत के कई राज्यों में हो रही बारिश के कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसानों की बड़े पैमाने पर फसलें बर्बाद हो गई हैं। वहीं बारिश से कई पशुओं की मौत भी हो गई है। कर्नाटक में हो रही बारिश ने आफत मचाई हुई है। कर्नाटक में बारिश से संबंधित घटनाओं में चार लोगों और सैकड़ों पशुओं की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बिजली गिरने से दो चरवाहों की मौत
Karnataka lost 204 people to rain havoc since April 2016 | Bengaluru News -  Times of India
पुलिस के मुताबिक गडग जिले के एक गांव में शुक्रवार को बिजली गिरने से दो चरवाहों की मौत हो गई। तो वहीं, राज्य के बागलकोट के बादामी तालुक के एक गांव में घर की छत गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई‌। इसके अलावा, कोप्पल, कलबुर्गी और बीदर में कई मवेशियों की मौत हुई है। कर्नाटक में बारिश से आम जन-जीवन को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। वहीं, बड़े पैमाने पर किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।
 मौसम का पूर्वानुमान जारी
कर्नाटक में बारिश का कहर, मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 4 | 🇮🇳 LatestLY  हिन्दी
भारतीय मौसम विभाग पहले ही कर्नाटक के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है वही अगले 4 दिनों के दौरान केरल और तमिलनाडु में भी हल्की मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों के दौरान उड़ीसा में गरज बिजली तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस 
भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि आंतरिक महाराष्ट्र, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और आंतरिक ओडीशा में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस की सीमा में रहेगा। वहीं उत्तर पश्चिम भारत, गुजरात, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा, जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह सामान्य के करीब है।
  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।