रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे ओडिशा, बालासोर दुर्घटनास्थल का करेंगे दौरा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तीन दिन की यात्रा पर जाएंगे ओडिशा, बालासोर दुर्घटनास्थल का करेंगे दौरा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर सोमवार शाम राजधानी भुवनेश्वर पहुंचेंगे। रेलवे अधिकारियों

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर सोमवार शाम राजधानी भुवनेश्वर पहुंचेंगे। रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार वैष्णव पुरी जाएंगे, जहां वह शाम को पुरी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करेंगे और विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के मद्देनजर तीर्थयात्रियों के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लेंगे।  
वैष्णव मंगलवार को पूर्वाह्न में रथ यात्रा स्थल भी जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, वह स्थानीय लोगों से बातचीत करने के लिए बहनागा बाजार जाएंगे, जहां 2 जून की शाम को भीषण रेल हादसा हुआ था। रेल मंत्री बालासोर जिला अस्पताल भी जाएंगे और अस्पताल और जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिलेंगे। इसके अलावा बालासोर रेलवे स्टेशन के विकास का निरीक्षण और समीक्षा करेंगे।
इस बीच, कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में रविवार को एक और घायल यात्री की मृत्यु हो जाने से ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 292 हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना निवासी  पलटू नस्कर के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।