राहुल गांधी का उपहास देश को रास नहीं आया : विष्णुदेव साय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी का उपहास देश को रास नहीं आया : विष्णुदेव साय

विष्णुदेव साय ने दावा किया कि BJP को इन सर्वेक्षणों से भी अधिक सीटें मिलेंगी और देश में

केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने आज कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वपूर्ण फैसलों का उपहास उड़ा कर सर्वोच्च न्यायालय में माफी मांग लेना देश की जनता को रास नहीं आया। साय ने कहा कि एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबधंन को भारी बहुमत के साथ केंद्र की सत्ता में वापसी का संकेत दिए जाने का स्पष्ट अर्थ है कि प्रधानमंत्री मोदी के सभी बड़े फैसलों को देश की जनता ने सही ठहराया है।

उन्होंने एग्जिट पोल को सही ठहराते हुए कहा कि केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष अपनी चुनावी सभाओं में उपहास उड़ाते थे। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय के सामने उन्होंने माफी मांगी। कांग्रेस अध्यक्ष की ये बातें देश के मतदाताओं को काफी नागवार गुजरी।

इसी वजह से गैर भाजपा सरकार वाले राज्य छत्तीसगढ़, ओडिशा , पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों के मतदाताओं ने भी कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है। विष्णुदेव साय ने दावा किया कि भाजपा को इन सर्वेक्षणों से भी अधिक सीटें मिलेंगी और देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।