सोमवार को झारखंड में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सोमवार को झारखंड में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

सिमडेगा में एक रैली में संबोधन के बाद यह दूसरी बार है कि राहुल गांधी राज्य में प्रचार

झारखंड में चल रहे विधानसभा चुनाव में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। पहली रैली बड़कागांव, हजारीबाग और दूसरी रांची के मेसरा में होगी। कांग्रेस द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, राहुल गांधी बड़कागांव के हाई स्कूल ग्राउंड में अपरान्ह 12.30 बजे एक रैली को संबोधित करेंगे, बड़कागांव, हजारीबाग जिले में है और दूसरी रैली रांची के मेसरा ग्राउंड में 1.45 बजे होगी। 

त्रिपुरा में महीनों तक दुष्कर्म करने के बाद नाबालिग को जिंदा जलाया

सिमडेगा में एक रैली में संबोधन के बाद यह दूसरी बार है कि राहुल गांधी राज्य में प्रचार कर रहे हैं। झारखंड में पांच चरणों में चुनाव है, जिसमें दो चरण संपन्न हो चुके हैं। राज्य के दूसरे चरण में 7 दिसंबर को 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। 
कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) व झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के साथ गठजोड़ में 31 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस राज्य में आदिवासियों के प्रति उदासीनता व आर्थिक मंदी जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।