कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को यहां साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और एक प्रार्थना सभा में भाग लिया।राहुल गांधी गुजरात की यात्रा पर हैं जहां इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस सांसद ने साबरमती नदी के किनारे स्थित आश्रम से निकलने से पहले आगंतुक पुस्तिका में अपने संदेश में लिखा, ‘‘आश्रम में आना हमेशा ही प्रेरणादायी होता है। धन्यवाद।’’इससे पहले उन्होंने साबरमती रिवरफ्रंट में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।महात्मा गांधी 1917 से 1930 तक आश्रम में रहे थे और यह उनकी अगुवाई में हुए स्वतंत्रता संघर्ष का मुख्य केंद्र था।