राहुल गांधी ने लॉकडाउन के बीच गुजरात में फंसे मछुआरों की मदद के लिए सरकार से किया आग्रह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी ने लॉकडाउन के बीच गुजरात में फंसे मछुआरों की मदद के लिए सरकार से किया आग्रह

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के छह हजार से अधिक मछुआरे पिछले एक महीने से गुजरात में

देश में लॉकडाउन के चलते कई लोग दूसरे राज्यों में फसे हुए है। वहीं, गुजरात में फंसे आंध्र प्रदेश के सैकड़ों मछुआरों फसे हुए है। इन मछुआरों की स्थिति को लेकर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चिंता प्रकट की है। उन्होंने शनिवार को सरकार से आग्रह किया कि वह इन लोगों की मदद करे।  उन्होंने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि इन मछुआरों के पास पर्याप्त खाना और पानी नहीं है। 

गांधी ने कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के छह हजार से अधिक मछुआरे पिछले एक महीने से गुजरात में फंसे हैं। उन्हें उनकी नौकाओं पर रखा गया है जहां साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है और उनके लिए सीमित खाना और पानी है।’’  उन्होंने कहा, ‘‘मैं सरकार से अपील करता हूं कि हमारे इन मछुआरे भाइयों को राहत शिविरों में भेजा जाए और उनकी देखभाल सुनिश्चित की जाए।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।