महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं से 27 को मिलेंगे राहुल गांधी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं से 27 को मिलेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में 27 जून

कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में 27 जून को प्रदेश नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वदेत्तीवार ने बताया कि कांग्रेस महासचिव मलिक्कार्जुन खड़गे ने प्रदेश के नेताओं को गांधी के साथ बैठक के बारे में सूचित किया है। यह बैठक 27 जून को होनी है। 
बैठक में वदेत्तीवार के अलावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण और कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट शिरकत करेंगे। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए इस वर्ष अक्टूबर में चुनाव हो सकते हैं। 
सत्तारूढ़ भाजपा-शिवसेना ने हाल में हुए लोकसभा चुनावों में राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से 41 पर जीत हासिल की है और उन्होंने विधानसभा चुनाव में 220 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।