राहुल गांधी का आरोप- ‘‘SC-ST विरोधी’’ है कर्नाटक सरकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राहुल गांधी का आरोप- ‘‘SC-ST विरोधी’’ है कर्नाटक सरकार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को संबोधित करते हुए कहा कि कर्नाटक में

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को संबोधित करते हुए कहा कि  कर्नाटक में  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व की सरकार अनुसूचित जाति (Scheduled Castes) और  जनजाति (Scheduled Tribes) विरोधी है। गांधी ने यह आरोप भी लगाया कि इन उत्पीड़ित लोगों के विरूद्ध अत्याचार में 50 फीसदी की वृद्धि हुई है। उन्होंने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इसे 40% कमीशन वाली सरकार कहा जाता है, क्योंकि इसका भुगतान करके कोई भी काम किया जा सकता है। 
भाजपा नेता पर लगे थे गंभीर आरोप 
कर्नाटक के ठेकेदारों के संघ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि राज्य प्रशासन कार्य को करने के लिए 40% कमीशन की मांग करते है। दरअसल बेलगावी जिले के एक सिविल ठेकेदार संतोष पाटिल ने पंचायत राज मंत्री ईश्वरप्पा पर 40% कमीशन की मांग करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद 12 अप्रैल को उडुपी के एक होटल में कथित तौर पर पाटिल ने आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद ईश्वरप्पा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 
गौरतलब है कि राहुल गांधी के नेतृत्व में देश की मुख्य विपक्षी दल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहीं है। इस समय यह यात्रा कर्नाटक में है। कांग्रेस ने इसका उद्देश्य सांप्रदायिक ताकतों को रोकना बताया है। माना जा रहा है कि भारत की सबसे पुरानी पार्टी अपना खोया हुआ जनाधार हासिल करने के लिए यह यात्रा निकाल रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।