झारखंड में बोले अमित शाह-राहुल स्पष्ट करें कि वे 370 हटाने के पक्ष में हैं या विरोध में - Punjab Kesari
Girl in a jacket

झारखंड में बोले अमित शाह-राहुल स्पष्ट करें कि वे 370 हटाने के पक्ष में हैं या विरोध में

अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया तो

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज झारखंड के दौरे पर है। उन्होंने जामताड़ा से ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ का शुभारंभ किया।यात्रा की शुरुआत करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। शाह ने कहा, आज जोहार जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत हो रही है। ये यात्रा तीन चरणों में झारखंड की सभी विधानसभाओं में घूमेगी और राज्य में फिर एक बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर रांची वापस लौटेगी। 
उन्होंने कहा, पवित्र संथाल परगना से शुरू होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा आज हमें आगामी विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत देगी। अटल जी ने झारखंड को उकेरा और प्रधानमंत्री मोदी ने इसे समृद्ध किया। हमने पिछले 5 वर्षों में राज्य को बदल दिया है। जब हम सर्जिकल स्ट्राइक के लिए जाते हैं, तो राहुल गांधी इसका विरोध करते हैं। जब हम हवाई हमले के लिए जाते हैं, तो वह सबूत मांगता है। 
1568796973 amit
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने अनुच्छेद 370 हटाकर कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाया तो विपक्षियों को परेशानी होने लगी। कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा ने संसद में इसके विरोध में वोट किया। राहुल गांधी स्पष्ट करें कि वे 370 हटाने के पक्ष में हैं या विरोध में। 
अमित शाह ने कहा की JNU में भारत विरोधी नारे लगते हैं, तो वो उनके साथ जाकर खड़े हो जाते हैं, अब तय कर लो और देश की जनता को बताओं की आप किस दिशा में जाना चाहते हो। अब झारखंड की जनता को तय करना है कि प्रधानमंत्री मोदी जिन्होंने अनुच्छेद 370 और 35A हटाया है, उनके साथ रहना है या जिन्हें अनुच्छेद 370 चाहिए उनके साथ रहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।