रघुवर दास ने किया दावा, कहा- झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रघुवर दास ने किया दावा, कहा- झारखंड में बनेगी भाजपा की सरकार

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी।उन्होंने

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को दावा किया कि प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों के ताजा रुझानों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 29 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन 40 सीटों पर आगे चल रहा है। 

CAA के विरोध DMK और उसके सहयोगी दलों ने चेन्नई में निकाली मेगा रैली

झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 41 का आंकड़ा हासिल करना होगा और ताजा रुझानों के अनुसार, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन इस जादुई आंकड़ों के करीब दिख रहा है। हालांकि प्रदेश में पहली बार पांच साल का पूर्ण कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री रघुवर दास का दावा है कि भाजपा की ही सरकार बनेगी। 
उन्होंने कहा, चुनाव परिणाम के रुझानों पर अभी कुछ भी बोलना ठीक नहीं है, लेकिन प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी। झारखंड विधानसभा के लिए पांच चरणों में संपन्न हुए चुनाव के बाद आज (सोमवार) को मतों की गिनती जारी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।