जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

NULL

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया और कहा कि उनकी सरकार उग्रवाद और अपराध मुक्त झारखंड बनाने की दिशा में सरकार पूरी तत्परता से काम कर रही है। श्री दास ने आज यहां आसोनारी एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उग्रवाद मुक्त झारखंड बनाने के लिए केंद्रीय पुलिस बल के जवान तथा राज्य पुलिस बल के जवान पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगे हुए हैं।

परिणाम स्वरुप पुलिस के जवानों को लगातार कामयाबी मिल रही है। देश के 44 उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में से राज्य के तीन जिले उग्रवाद से मुक्त कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य वर्ष 2018 में झारखंड को उग्रवाद मुक्त प्रदेश बनाने का है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अमन, चैन और शांति के लिए सुरक्षा बल के जवान पूरे जज्बे के साथ अपनी जान की बाजी लगाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। उन्होंने कहा कि उग्रवाद मुक्त और अपराध मुक्त झारखंड बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। राज्य अपराध से मुक्त होगा तो विकास गांव-गांव तक और एक-एक जन तक पहुंचा सकेंगे। जनता की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। सुरक्षा से ही विकास के नए आयाम खुलेंगे।

श्री दास ने लीज बंदोबस्ती की चर्चा करते हुए कहा कि पूर्वी सिंहभूम इस दिशा में मॉडल के रूप में कार्य करेगा। यहां पर मिलने वाली सफलता अन्य जगह पर प्रेरणा के रूप में कार्य करेगी। जिला प्रशासन और सरकार लोगों की हर समस्या के निराकरण के लिए तत्क्षण तत्पर है।

एक जनवरी 1985 से जिनके पास निवास संबंधी कागजात है, वह सरकार की लीज बंदोबस्ती की योजना से लाभान्वित हो सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोमेंटम झारखंड से ना केवल निवेश में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है,देश और दुनिया में झारखंड की विश्वसनीय निवेश स्थल के रूप में एक अनूठी छवि बनी है।

राज्य के सवा तीन करोड़ लोग झारखंडवासी होने पर गौरव का अनुभव कर सकते हैं। श्री दास ने कहा कि राज्य के अकूत प्राकृतिक संसाधनों में मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) के माध्यम से इसका लाभ जनता तक भी पहुंचाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − seven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।