मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने गुरुवार को यहां ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में संशोधित नागरिकता कानून

राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने गुरुवार को यहां ऐतिहासिक अगस्त क्रांति मैदान में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी तरह के विरोध प्रदर्शन पुणे और नागपुर में किए गए। 

केजरीवाल ने शूरू की फ्री वाईफाई सेवा, दिल्ली में इंटरनेट सेवाएं बंद करने पर कसा तंज

अगस्त क्रांति मैदान में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ ‘‘तानाशाही नहीं चलेगी’’ जैसी नारेबाजी की। 
शहर में हजारों छात्र और राजनीतिक कार्यकर्ता अगस्त क्रांति मैदान की तरफ कूच करते दिखे जिन्होंने हाथों में तख्तियां और बैनर ले रखे थे। कुछ तख्तियों पर लिखा था, ‘‘हिन्दू-मुस्लिम एक हैं, मोदी-शाह फेक हैं। जब तख्त गिराए जाएंगे जब ताज उछाले जाएंगे। भारत को बांटना बंद करो।’’ आयोजन स्थल पर शिवसेना कार्यकर्ता नहीं दिखे। क्षेत्र में लगभग दो हजार पुलिसकर्मी तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।