Prophet Muhammad Row: कब थमेगा धर्मों पर विवाद! पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी को लेकर MLA राजा सिंह हुए गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Prophet Muhammad Row: कब थमेगा धर्मों पर विवाद! पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी को लेकर MLA राजा सिंह हुए गिरफ्तार

इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से निलंबित

देश में फिर एक बार धार्मिक को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया हैं। नुपूर शर्मा के बाद भाजपा के एक और विधायक ने टी राजा सिंह ने पैगंबर मौहम्मद को लेकर विवादित बयान देकर माहौल को गर्म कर दिया हैं। हालांकि,  एकतरफा बयान देने के बाद भाजपा विधायक को तुरंत निलंबित कर दिया गया था । मिली जानकारी के मुताबिक इस कट्टरपंथी विधायक हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।
विधायक टी राजा सिंह को किया गया गिरफ्तार
पुलिस ने कहा कि निलंबित भाजपा विधायक को (निवारक निरोधक अधिनियम) 1986 के तहत दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया। टी राजा सिंह को इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए 23 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था।
व्यापक मात्रा में विधायक के खिलाफ हुआ विरोध- प्रदर्शन
मिली जानकारी के मुताबिक उस दिन बाद में एक स्थानीय अदालत ने राजा सिंह को रिहा कर दिया था क्योंकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते समय उच्चतम न्यायालय के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया था। हैदराबाद में मंगलवार को और बीती रात विधायक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।