प्रियंका गांधी का गोवा के नेताओं पर फूटा गुस्सा, कहा- विधानसभा चुनाव में महिलाओं को कम सीट क्यों दी गई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रियंका गांधी का गोवा के नेताओं पर फूटा गुस्सा, कहा- विधानसभा चुनाव में महिलाओं को कम सीट क्यों दी गई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को गोवा में विधानसभा चुनाव में बड़ी संख्या में महिलाओं को

कांग्रेस अपनी सत्ता को दोबारा पटरी पर लाने के लिए बड़ी सख्या में महिलाओं को टिकट दे रही है लेकिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा उस समय क्रोधित हो गई जब उन्हे मालूम पड़ा कि गोवा विधानसभा चुनाव में महिलाओं को कम सीट दी गई। जिसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने  पार्टी के पुरुष नेताओं पर तीखा प्रहार  करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं को अधिक से अधिक से सीट दी गई हैं। 
चुनावी रैली को संबोधित को संबोधित किया
  जानकारी के मुताबिक, दक्षिण गोवा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने यह भी कहा कि चुनावी राजनीति में अधिक महिलाओं के शामिल होने से राजनीति में नफरत का स्वर कम होगा, इसके साथ ही भारत में जिस तरह से राजनीति की जाती है, उस पर करुणा का भाव भी आएगा।उन्होंने इससे पहले, अपने भाषण के दौरान उत्तर प्रदेश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के महत्व पर दर्शकों को प्रभावित करने की कोशिश की और रैली में भाग लेने वालों में से एक को उत्तर प्रदेश में आने का न्योता दिया।
नेताओं की तरफ किया गया इशारा
 मिडिया रिपोर्ट के मुताबित, प्रियंका ने मंच पर मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा, आप सिर हिला रहे हैं। उत्तर प्रदेश जाइए और वहां से वापस आने के बाद यहां के लोगों को समझाने के लिए कड़ी मेहनत कीजिए।मंच पर पूर्व केंद्रीय वित्तमंत्री पी.चिदंबरम, गोवा चुनाव समिति के प्रभारी दिनेश गुंडू राव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर, नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत सहित अन्य नेता मौजूद थे।
  राजनीति नफरत से भरी हुई है
 हालांकि, प्रियंका पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव हैं। उन्होंने कहा, पहली और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महिलाओं की आबादी 50 फीसदी है तो 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व का हमारा अधिकार बनता है। ऐसा नहीं है कि कोई हम पर एहसान कर रहा है। यह हमारा अधिकार है और हम अपने हक के लिए लड़ना चाहती हैं। लेकिन उससे भी ज्यादा चिंता की बात है कि आज की राजनीति नफरत से भरी हुई है, गुस्से से भरी हुई है। आप भाषण सुनते हैं 90 फीसदी भाषण नकारात्मक होता है।उन्होंने कहा, मैं दृढ़ता से मानती हूं कि हम महिलाएं व्यावहारिक लोग हैं और हम बहुत कुछ संभाल रही हैं, वास्तव में हम राजनीति में भी सकारात्मकता और करुणा ला सकते हैं। मेरा मानना है कि महिलाओं को भी अपने पैर पर खड़े होने में मदद की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।