मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे जैसे पास आ रहे वैसे वैसे जमकर राजनीति हो रही है। शिवराज सिंह चौहान कांग्रेस पर आरोप लगा रहे है और कांग्रेस सीएम शिवराज पर आरोप लगा रही है। आरोप प्रत्याोरप की राजनीति में इतिहास की घटनाओं को लेकर खुब चर्चा हो रही है। दरअसल प्रियंका गांधी में जनता को संबोधित कर रही थी इसी दौरान उन्होने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा इतिहास की कुछ घटनाओं को लेकर तंज कसा।
प्रियंका गांधी ने सिंधिया पर कसा तंज
प्रियंका गांधी ने इतिहास की उन घटनाओं का वर्णन किया जिसका सीधा संबंध सिंधिया से था। उन्होंने कहा जो सिंधिया राजघराने और बीजेपी सरकार के खिलाफ था आज वो उनके साथ है। पैसों के दम पर सिंधिया ने अपनी विचारधार बदल ली ।
सीएम शिवराज सिंह की योजनाओं पर साधा निशान
इसके बाद उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 18 साल की सरकार में मुख्यमंत्री 22000 घोषणा कर चुके हैं, लेकिन 2000 घोषणाएं भी पूरी नहीं हुई हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया की अचानक विचारधारा बदल गई। प्रियंका ने कहा कि सत्ता के खिलाफ उनके पास काफी घोटालों की सूची है लेकिन वे सकारात्मक राजनीति को आगे बढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने पटवारी परीक्षा का घोटाले का उदाहरण भी दिया था।
कमलनाथ को लेकर कही बड़ी बात
प्रियंका ने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवार अपने बच्चों को कड़ी मेहनत और लाखों रुपया खर्च करके परीक्षा के लिए तैयार करता है, मगर परीक्षा में घोटाले हो जाते हैं। प्रियंका ने कहा कि सरकार की नींव गलत रखी गई थी। सरकार नियत से चलती है मगर कमलनाथ सरकार को पैसों के दम पर गिरा दिया गया इस प्रकार के कई आरोप प्रियंका ने शिवराज सरकार पर लगाए जिनकी खुब चर्चा हो रही है।
स्वतंत्रता के इतिहास को लेकर कही बड़ी बात
इसके बाद उन्होंने इतिहास बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता का आंदोलन सत्याग्रह के नाम से हुआ था मतलब देश की स्वतंत्रता सत्य की नींव पर रखी गई थी। देश की जनता चाहती है कि उनके नेता सरल और सच्चाई पर चले लेकिन वर्तमान समय में अहंकार की राजनीति हो रही है। देश में भौकाल की राजनीति हो रही है। मध्य प्रदेश में झूठ आलोचना, भ्रष्टाचार, घोटाले की राजनीति हो रही है। इस तरह से प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा। ये बातें तब कही गई जब मध्य प्रदेश में चुनाव होने है।