शिंदे गुट के एक विधायक ने उद्धव गुट की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुवेर्दी को लेकर विवादित बयान दिया है। महिला विरोधी इस टिप्पणी को लेकर विधायक की कड़ी आलोचना भी हो रही है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी के विधायक संजय शिरसाट ने दावा किया कि प्रियंका चतुर्वेदी को उनकी सुंदरता के कारण आदित्य ठाकरे ने राज्यसभा भेजा था।
संजय शिरसाट ने कहा कि, उद्धव गुट से जुड़े पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने उन्हें यह जानकारी दी है। रविवार को प्रियंका चतुर्वेदी ने संजय शिरसाट की आलोचना करते हुए उन्हें गद्दार बताया और कहा कि शिरसाट ने अपनी आत्मा और ईमानदारी बेच दी है।
मी कशी दिसते आणि मी जिथे आहे तिथे का आहे हे मला एका गद्दार व्यक्तीने सांगायची गरज नाही, ज्याने 50 खोक्यांसाठी आपला आत्मा आणि प्रामाणिकपणा विकला.
संजय शिरसाट हे राजकारण आणि महिलांबद्दलच्या त्यांच्या विचारांमधील व्यापक आजाराचे एक उत्तम उदाहरण आहे, ते त्यांच्या टिप्पण्यांमधून…
— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) July 30, 2023
उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे यह बताने के लिए किसी गद्दार की ज़रूरत नहीं है कि मैं कैसा दिखती हूं और मैं जहां हूं वहां क्यों हूं, जिसने 50 बक्सों के लिए अपनी आत्मा और ईमानदारी बेच दी। संजय शिरसाट राजनीति और महिलाओं पर अपने विचारों में व्यापक बीमारी का एक आदर्श उदाहरण हैं, वह निश्चित रूप से अपनी टिप्पणियों के माध्यम से अपना अश्लील चरित्र प्रदर्शित करते हैं, इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि भाजपा ने उन्हें अपने साथ रखा है।’
2010 में कांग्रेस से शुरू किया अपना राजनीतिक सफर
आपको बता दें, कांग्रेस छोड़ने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी 2019 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं, जहां उन्होंने राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में कार्य किया और बाद में वह राज्यसभा सांसद बन गई। 2010 में कांग्रेस से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाली प्रियंका चतुर्वेदी 2012 में उत्तर-पश्चिम मुंबई से भारतीय युवा कांग्रेस की महासचिव बनीं। 19 अप्रैल 2019 को वह उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुईं।