ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, मंदिर में करेंगी पूजा अर्चना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर भुवनेश्वर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, मंदिर में करेंगी पूजा अर्चना

वायुसेना के विशेष विमान से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आज भुभनेश्वर पहुंची हैं।

वायुसेना के विशेष विमान से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर आज भुभनेश्वर पहुंची हैं। जानकारी के अनुसार, बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत कई और राजनेता ने राष्ट्रपति को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। बताया जा रहा है कि, यहां वह लिंगराज मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी, वहीं रामा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और अन्य कार्यक्रमों का हिस्सा बनेंगी।
भारतीय वायुसेना के विमान से पहुंची राष्ट्रपति

1676022807 navin 1

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह करीब 11.35 बजे बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विशेष भारतीय वायुसेना के विमान से पहुंची। ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, भुवनेश्वर की मेयर सुलोचना दास और सांसद अपराजिता सारंगी ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। यहां पहुंचने के तुरंत बाद मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में ज्ञानप्रभा मिशन के स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए उत्कल मंडप के लिए रवाना हो गयी। वह रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 
राष्ट्रपति ने रमा देवी महिला कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी 

1676022993 navin 2

जानकारी के मुताबिक़, राष्ट्रपति मुर्मू ने 1979 में रमा देवी महिला कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। मुर्मू का शनिवार को लिंगराज मंदिर जाने और फिर आईसीएआर में सेकंड इंडियन राइस कांग्रेस का उद्घाटन करने के लिए कटक जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह भुवनेश्वर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। राष्ट्रपति के दौरे के लिए राज्य सरकार द्वारा कटक और भुवनेश्वर में विस्तृत व्यवस्था की गई है। राष्ट्रपति के दौरे के लिए करीब 40 प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है।
राष्ट्रपति की यह दूसरी ओडिशा यात्रा है
भारत के सर्वोच्च पद का कार्यभार संभालने के बाद राष्ट्रपति की यह दूसरी ओडिशा यात्रा है। उन्होंने 10 और 11 नवंबर, 2022 को ओडिशा की अपनी पहली यात्रा की थी। उन्होंने भगवान जगन्नाथ मंदिर पुरी का दौरा किया था और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए ओडिया पाठ्यपुस्तक के नागरिक स्वागत और लॉन्च में भाग लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।