President Election : मतदान के लिए Congress विधायक कतार में नहीं खड़े हुए, BJP विधायक ने आपत्ति जताई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

President Election : मतदान के लिए Congress विधायक कतार में नहीं खड़े हुए, BJP विधायक ने आपत्ति जताई

महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी विधायक बबनराव लोणीकर ने आज राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए कांग्रेस विधायक

महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बबनराव लोणीकर ने आज राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए कांग्रेस विधायक नितिन राउत के यहां विधान भवन में कतार में नहीं खड़े होने पर आपत्ति जताई।
केंद्रीय सभागार में सुबह 10 बजे मतदान शुरू 
लोणीकर ने कहा कि वह निर्वाचन आयोग से राउत के वोट को अवैध घोषित करने की अपील करेंगे। देश के अगले राष्ट्रपति के चुनाव के लिये विधान भवन के केंद्रीय सभागार में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।लोणीकर ने विधान भवन परिसर में संवाददाताओं से कहा कि नितिन राउत मतदान शुरू होने से पहले केंद्रीय सभागार पहुंचे।
विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार 
लोणीकर ने कहा, ‘‘हमारी तरह कतार में खड़े होने के बजाय, वह सीधे वोट डालने के लिए अंदर चले गए। यह अस्वीकार्य है। मैं भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर अनुरोध करने जा रहा हूं कि उनके वोट को अमान्य माना जाना चाहिए।’’
केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने देश के शीर्ष संवैधानिक पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि विपक्ष ने पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।