लोकप्रिय तेलुगू लेखिका अब्बूरी छाया देवी का निधन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लोकप्रिय तेलुगू लेखिका अब्बूरी छाया देवी का निधन

जोरदार ढंग से उठाने वाली छाया देवी को उनकी किताब ‘थाणा मर्गम’ के लिये 2005 में साहित्य अकादमी

लोकप्रिय तेलुगू लेखिका और 2005 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अब्बूरी छाया देवी का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थीं। सीआर फाउंडेशन के सूत्रों ने बताया कि छाया देवी फेफड़ों संबंधी रोग से पीड़ित थीं और आज सुबह दिल का दौरान पड़ने से उनका निधन हो गया। 
वह कई वर्षों से फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘होम फोर द एज्ड’ में रह रही थीं। यह फाउंडेशन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) से जुड़ा है। 
अपने लेखों में महिलाओं के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाने वाली छाया देवी को उनकी किताब ‘थाणा मर्गम’ के लिये 2005 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 
सूत्रों ने कहा कि ‘इवारनी चेसुकोनु’ उनकी एक और मशहूर कृति है। उनके लेखों का अंग्रेजी तथा अन्य भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है। 
वह दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में लाइब्रेरियन के तौर पर कार्यरत रहीं। छाया का विवाह मशहूर लेखक अब्बूरी वरदराजेश्वर राव से हुआ था। उनका पहले ही निधन हो चुका है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चन्द्रशेखर राव, भाकपा के महासचिव एस सुधाकर रेड्डी और कई अन्य नेताओं ने छाया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री राव ने कहा कि छाया ने तेलुगू साहित्य में अहम योगदान दिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।