सियासी सेमीफाइनल ..... 2024 का Teaser, मोदी के गढ़ में केजरीवाल का डेब्यू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सियासी सेमीफाइनल ….. 2024 का Teaser, मोदी के गढ़ में केजरीवाल का डेब्यू

गुजरात चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही सभी सियासी दल प्रो-एक्टिव हो गए है। राज्य

गुजरात चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही सभी सियासी दल प्रो-एक्टिव हो गए है। राज्य में मुख्य रूप से अभी तक भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला होता रहा है लेकिन इस बार दिल्ली और पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी तीसरे दल के रूप में उभरने का भरपूर प्रयास कर रहीं है। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल गुजरात में प्रचार करने के लिए डेरा डाले हुए है। विश्लेषकों की माने तो केजरीवाल की पार्टी कांग्रेस की सीट काट सकती है। कई सर्वे में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाया जा रहा है लेकिन कांग्रेस और आप अपनी सरकार बनने का लगातार दावा कर रहे है। 
ABP News-CVoter Gujarat Opinion Poll 2022
1667826191 ryjh67iuoki
गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान होना है। किस दल को जनता ने सेवा करने के लिए चुना है यह 8 दिसंबर को साफ हो जाएगा। कई विश्लेषकों ने यह अनुमान लगाया है कि भाजपा को मोरबी पुल हादसे के कारण कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है। आप ने बीते दिनों एक जनसभा करके पूर्व पत्रकार ईशुदान गढ़वी को अपनी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था। वहीं भाजपा की ओर से मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल इस शीर्ष पद के लिए प्रबल दावेदार है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो भाजपा पटेल के चेहरे पर पिछली बार से भी ज्यादा सीटें आसानी से हासिल कर सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।