सड़क नियमों को तोड़ने से रोका तो पुलिसकर्मी को कार की बोनट पर 500 मीटर तक घसीटा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सड़क नियमों को तोड़ने से रोका तो पुलिसकर्मी को कार की बोनट पर 500 मीटर तक घसीटा

एक व्यक्ति ने एक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर बांधकर तब तक घसीटा जब तक वह उसे

जबलपुर से एक बेहद ही दुखद और अजीब घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने एक पुलिसकर्मी को कार के बोनट पर घसीटा क्योंकि पुलिसकर्मी व्यक्ति को ट्रैफिक नियम न तोड़ने और सड़क पर चल रही जनता की सुरक्षा का ध्यान रखने को कह रहे थे।आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सीसीटीवी में कैद हो गया है।
ये इस तरह का पहला मामला नहीं है। इससे पहले हाल ही में ऐसी एक घटना दिल्ली में सामने आई थी जब दिल्ली कैंट इलाके में तेज रफ्तार कार चालक को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया। युवक ने कार धीमी की और दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पीड़ित कांस्टेबल कार के बोनट पर गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी। करीब 500 मीटर तक कांस्टेबल को कार के साथ घसीटने के बाद आरोपी उसे सड़क पर गिराकर फरार हो गया।
दिल्ली केस में पीड़ित पुलिसकर्मी का नाम महिपाल यादव है। महिपाल की अपने साथियों एएसआई किशन कुमार, हेड कांस्टेबल गुघ्घन लाल और रंजीत कुमार के साथ दिल्ली कैंट में ड्यूटी लगी थी। सभी पुलिसकर्मी धौलाकुआं से तिलक नगर जाने वाली सड़क पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान कांस्टेबल महिपाल ने तेज रफ्तार कार को आते देख रुकने का इशारा किया। 
कार चालक ने पुलिस को देखकर कार की रफ्तार कम की, जैसे ही कांस्टेबल महिपाल कार के सामने पहुंचा, आरोपी चालक ने कार की रफ्तार बढ़ा दी और महिपाल को टक्कार मार कर भागने लगा। टक्कर लगने के बाद कांस्टेबल महिपाल कार के बोनट पर गिरा और उसने वाईपर पकड़ लिया, करीब 500 मीटर बाद झटका लगने से महिपाल कार से नीचे जा गिरे और घायल हो गए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।