पुलिस अधिकारियों ने रिम्स में लालू के वार्ड का किया निरीक्षण - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पुलिस अधिकारियों ने रिम्स में लालू के वार्ड का किया निरीक्षण

सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर यह दिख रहा है

रांची : वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने यहां राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में इलाज करा रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद के वार्ड का रविवार को निरीक्षण किया। लालू चारा घोटाले में सजायाफ्ता हैं और यहां की एक जेल में कैद हैं। सोशल मीडिया पर हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में कथित तौर पर यह दिख रहा है कि लालू के पेइंग वार्ड में तीन से अधिक आगंतुक हैं, जो नियमों का उल्लंघन है। 
टीम में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यह एक सामान्य निरीक्षण था।’’ टीम में महानिरीक्षक (जेल) और रांची के नगर पुलिस अधीक्षक भी शामिल थे। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार की नियमावली के मुताबिक लालू के पेइंग वार्ड में शनिवार को सिर्फ तीन लोग ही जा सकते हैं। अन्य दिनों में, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने के लिए विशेष इजाजत की जरूरत होगी। 
हालांकि, राजद ने दावा किया कि जेल नियमावली का सख्ती से पालन किया जा रहा है। राजद की झारखंड इकाई के महासचिव आशुतोष रंजन यादव ने बताया, ‘‘राज्यसभा सदस्य प्रेमचंद गुप्ता और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता अंबिका चौधरी उन तीन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने शनिवार को लालू जी से मुलाकात की थी।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।