जबलपुर में हिंसक प्रदर्शनों के सिलसिले में पुलिस ने 35 लोगों को किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जबलपुर में हिंसक प्रदर्शनों के सिलसिले में पुलिस ने 35 लोगों को किया गिरफ्तार

शहर में शुक्रवार को संशोधित नागरिकता अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी के खिलाफ किये गये हिंसक प्रदर्शनों के

शहर में शुक्रवार को संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के खिलाफ किये गये हिंसक प्रदर्शनों के सिलसिले में पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला प्रशासन ने शुक्रवार शाम को हिंसा की घटनाओं के बाद शहर के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया है। 
जिला पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने बताया, ‘‘कल शाम पथराव करने के आरोप में पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। पत्थरबाजी में 20 पुलिसकर्मी घायल हो गये। इनमें से चार की हालत गंभीर है।’’ 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की रात को आधारताल पुलिस थाना क्षेत्र में दो और इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। 
सिंह ने बताया कि शहर के गोहलपुर और हनुमानताल पुलिस थानों के सभी इलाकों में, जबकि कोतवाली और आधारताल पुलिस थानों के कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। एसपी ने बताया कि शहर के कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों में स्थिति की समीक्षा की जा रही है। 

शिवसेना नेता रवींद्र वायकर ने की पीएमसी बैंक के विलय की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।