PNB घोटाला : मेहुल चोकसी को क्यों बचा रही थी कर्नाटक की कांग्रेस सरकार : BJP - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PNB घोटाला : मेहुल चोकसी को क्यों बचा रही थी कर्नाटक की कांग्रेस सरकार : BJP

NULL

भाजपा ने आज आरोप लगाया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को मेहुल चोकसी की गलत हरकतों की जानकारी वर्ष 2015 से ही थी। साथ ही पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से पूछा कि वह यह बताएं कि चोकसी को वह क्यों बचा रहे थे।गौरतलब है कि चोकसी करीब 11,400 करोड़ रूपये के पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी है।

मीडिया में आई खबरों के हवाले से भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने अदालतों में चोकसी से संबंधित मामलों में कहा है कि वह ”आदतन अपराधी” और ”विलफुल डिफाल्टर” है और देश छोड़कर भाग सकता है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने कहा था कि उसकी सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जांच होनी चाहिए लेकिन राज्य सरकार ने कभी भी सीबीआई, ईडी या किसी भी केंद्रीय एजेंसी से संपर्क नहीं किया और मामले की जांच स्थानीय पुलिस को ही करते रहने दी।

अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।