प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मुख्यमंत्री से की बात, राज्य में बाढ़ संबंधी स्थिति का लिया जायजा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के मुख्यमंत्री से की बात, राज्य में बाढ़ संबंधी स्थिति का लिया जायजा

असम में बाढ़ से बिगड़ते हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से

असम बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं, लगातार हो रही बारिश ने लोगो की समस्याओं को बढ़ा दिया है। राज्य के कई हिस्से बाढ़ की गंभीर स्थिति से जूझ रहे हैं। असम में बाढ़ से बिगड़ते हालात को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से फोन पर बात की और बाढ़ की स्थिति की जानाकरी ली।
सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने पीएम मोदी से बातचीत के बाद ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बाढ़ की स्थिति के बारे में जानने के लिए फोन किया और इससे निपटने के लिए असम को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। सरमा ने संकट के इस समय में साथ खड़े रहने के लिए पीएम मोदी का आभार भी जताया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मौजूदा बाढ़ ने लोगों की आजीविका को बुरी तरह से प्रभावित किया है। संकट की इस घड़ी में हमारे साथ खड़े रहने के लिए पीएम मोदी का आभार।’


बाढ़ की स्थिति सोमवार को और ज्यादा बिगड़ गई जिससे दो लोगों की जान चली गई और 21 जिलों में 3.63 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। यह जानकारी एक आधिकारिक बुलेटिन में दी गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक, बारपेटा जिले के चेंगा और मोरीगांव के मायोंग में बाढ़ के पानी में एक-एक बच्चे डूब गए।

असम का सबसे अधिक बाढ़ प्रभावित जिला लखीमपुर है, जहां 1.3 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद माजुली में लगभग 65,000 लोग और दरांग में 41,300 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। रविवार तक जहां राज्य के 14 जिलों में बाढ़ से 2.58 लाख से अधिक लोग प्रभावित थे। वहीं आज असम के 21 जिलों के 950 गांवों में बाढ़ की स्थिति है और भारी बारिश से कुल 3,63,135 लोग प्रभावित हुए हैं। 30 अगस्त तक राज्य में कुल 44 राहत शिविर खोले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।