Jharkhand Election: पीएम मोदी कल करेंगे रांची में रोड शो; 501 ब्राह्मण बजाएंगे शंख-घड़ियाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Jharkhand Election: पीएम मोदी कल करेंगे रांची में रोड शो; 501 ब्राह्मण बजाएंगे शंख-घड़ियाल

Jharkhand Election 2024: विधानसभा चुनाव को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड दौरे पर होंगे। इसको लेकर

PM Modi Road Show : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल (रविवार) रांची में रोड शो करके भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगेंगे। इस कार्यक्रम की तमाम स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। इसको लेकर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि झारखंड को प्रधानमंत्री का विशेष स्नेह मिलता रहा है। मोदी ने योजनाओं की सौगात के जरिए और विभिन्न अवसरों पर खुद झारखंड आकर जनता को स्नेह दिया है। अब वो विधानसभा चुनाव से पहले रांची के ओटीसी ग्राउंड से शाम चार बजे से रोड शो शुरू करेंगे। यह शो पिस्का मोड़, मेट्रो गली, दुर्गा मंदिर होकर न्यू मार्केट, रातू रोड चौक पर समाप्त होगा। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए रांची के आसपास के इलाकों से 20 हजार से अधिक बाइक सवार आएंगे।

पारंपरिक छऊ नृत्य से होगा स्वागत

संजय ने बताया कि पारंपरिक छऊ नृत्य के जरिए कलाकार प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। वहीं, 501 ब्राह्मण शंख-घड़ियाल बजाकर प्रधानमंत्री को अपना आशीर्वाद देंगे। अलग-अलग जगहों पर विभिन्न मंचों के माध्यम से उनका स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले भी प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत हर बार रांची की जनता ने ऐतिहासिक रूप से किया है। फिर जनता और भाजपा कार्यकर्ता उनके स्वागत को लेकर उत्सुक और उत्साहित हैं।

लोगों से स्वागत करने की अपील

भाजपा नेता ने बताया कि रातू रोड के नागरिक खुद ही अपने घरों को सजा रहे हैं। कई क्षेत्रों में प्रधानमंत्री के ऊपर पुष्प वर्षा की व्यवस्था की जा रही है। रक्षा राज्य मंत्री ने रांची समेत रातू रोड के नागरिकों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री की स्मृति में यह रोड शो और उनका अभिनंदन ऐतिहासिक हो, उसके लिए हम सभी मिलकर काम करें। अपने-अपने घर को बंदनवार से सजाएं। घरों के सामने रंगोली बनाएं, ताकि प्रधानमंत्री अभिनंदन की अमिट छाप लेकर दिल्ली लौटें।

जनता जीत के लिए करेगी आश्वस्त

संजय ने कहा कि रोड शो में रांची की जनता प्रधानमंत्री को आश्वस्त करेगी कि पूरा झारखंड डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए तैयार है। इस डबल इंजन की सरकार के वाहक नरेंद्र मोदी होंगे। उनके आगमन और रोड शो को लेकर रातू रोड के नागरिक, रेहड़ी पटरी वाले सहित हर वर्ग प्रसन्न हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।