PM मोदी आज करेंगे हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजयुमो की युवा रैली को संबोधित - Punjab Kesari
Girl in a jacket

PM मोदी आज करेंगे हिमाचल प्रदेश के मंडी में भाजयुमो की युवा रैली को संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक युवा रैली को संबोधित करने के

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक युवा रैली को संबोधित करने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा मंडी के पड्डल मैदान में ‘युवा विजय संकल्प रैली’ का आयोजन किया जा रहा है। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि इस रैली में हिमाचल प्रदेश के एक लाख से अधिक युवा हिस्सा लेंगे।
पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के साथ बैठक
हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग का एक उच्च स्तरीय दल चुनावी तैयारियों का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर है। हिमाचल प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को कुमार ने राज्य के मुख्य सचिव आर डी धीमान और पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू के साथ बैठक की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।