पीएम मोदी ने असम में लचित बरफुकन की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण
Girl in a jacket

पीएम मोदी ने असम में लचित बरफुकन की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण

PM Modi In Assam

PM Modi In Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को असम के जोरहाट जिले में 16वीं सदी के अहोम साम्राज्य के सेनापति लचित बरफुकन की 125 फीट ऊँची प्रतिमा का अनावरण किया। पीएम मोदी ने होल्लोंगापार में लचित बरफुकन मैदम विकास परियोजना में ‘स्टैच्यू ऑफ वैलर’ का अनावरण किया, जो जिले के टेओक क्षेत्र के करीब है।

Highlights:

  • पीएम मोदी ने असम में लचित बरफुकन की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का किया अनावरण
  • प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश से हेलीकॉप्टर से जोरहाट पहुंचे
  • 84 फीट ऊँची प्रतिमा का निर्माण राम वनजी सुतार ने किया

 

प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश से हेलीकॉप्टर से जोरहाट पहुंचे

प्रधानमंत्री अरुणाचल प्रदेश से हेलीकॉप्टर से जोरहाट पहुँचे। वह पारंपरिक पोशाक और टोपी पहने हुए थे। अहोम रीति-रिवाज से मूर्ति अनावरण का अनुष्ठान हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के साथ मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी मौजूद थे।

84 फीट ऊंची प्रतिमा का निर्माण राम वनजी सुतार ने किया

इस 84 फीट ऊँची प्रतिमा का निर्माण राम वनजी सुतार ने किया है। इसके बेस की ऊँचाई 41 फीट है। इस तरह पूरी संरचना की ऊंचाई 125 फीट है। फरवरी 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने प्रतिमा की नींव रखी।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।