Girl in a jacket

PM मोदी ने पुणे में शिवाजी की प्रतिमा का किया अनावरण, संबोधन में बोले-हर वर्ष मनाना चाहिए नदी महोत्स्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के पुणे महानगरपालिका परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के पुणे महानगरपालिका परिसर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल ने यहां महानगरपालिका मुख्यालय में मोदी का अभिवादन किया और उन्हें विशेष रूप से तैयार की गई महाराष्ट्र की पारंपरिक टोपी ‘फेटा’ भेंट की। मोदी ने नगर निकाय मुख्यालय में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।
गनमेटल से बनी है मूर्ति 
इससे पहले, महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, राज्य के कैबिनेट मंत्री एवं शिवसेना के वरिष्ठ नेता सुभाष देसाई, विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने यहां लोहेगांव अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत किया। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह प्रतिमा 1,850 किलोग्राम ‘गनमेटल’ से बनी है और इसकी लंबाई लगभग 9.5 फुट है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पुणे को दी मेट्रो की सौगात, जानिए टिकट की कीमत और अन्य संबंधित जानकारियां

शहर में हर साल नदी महोत्सव मनाया जाना चाहिए : मोदी 
छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के अनावरण के बाद  पीएम मोदी ने मूला मुथा नदी के पुनरुद्धार कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा कि हमारे यहां सदियों से नदियों का महत्व रहा है और नदियां जीवन का आधार रही है। उन्होंने कहा आज की पीढ़ी को नदियों का महत्व समझाने के लिए हर शहर में हर साल नदी महोत्सव मनाया जाना चाहिए। इससे न सिर्फ शहरी जीवन को सुकून मिलेगा बल्कि लोगों में नई ऊर्जा का भी उत्सव उत्सर्जन होगा और नदी का महत्व देश के हर नागरिक को समझ आयेगा। 
ट्रीटमेंट सीवरेज पर विशेष ध्यान दे रही है सरकार : पीएम 
पीएम ने कहा कि उनकी सरकार नदियों को स्वच्छ करने के लिए हर शहर के नालों की सफाई के लिए ट्रीटमेंट सीवरेज पर विशेष ध्यान दे रही है और हर शहर में नदी की सफाई के मकसद से पर्याप्त मात्रा में इन संयंत्रों को स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, पुना की मूला मुथू नदी के 44 किलोमीटर लंबे क्षेत्र में लोगों के जीवन में सुधार लाने के लिए यह योजना बनाई गई है और इस पर 4727 करोड़ रुपये खर्च होंगे। परियोजना पर 1100 सौ करोड़ रुपये की लागत से काम शुरू कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।