PM मोदी कल नागपुर मेट्रो और एम्स में नयी सुविधा का करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र मेट्रो के प्रबंध निदेशक बृजेश दीक्षित ने कहा कि मोदी नागपुर मेट्रो के ‘एक्वा’ खंड की 11

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को यहां मेट्रो सेवा के नए खंड समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। महाराष्ट्र मेट्रो के प्रबंध निदेशक बृजेश दीक्षित ने कहा कि मोदी नागपुर मेट्रो के ‘एक्वा’ खंड की 11 किलोमीटर सेवा की पहली ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस लाइन पर सेवा लोकमान्य तिलक नगर से सिताबुल्दी स्टेशन के बीच चलेगी। उन्होंने कहा कि इस लाइन पर चार स्टेशन- सुभाष नगर, लोकमान्य नगर, इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग और सिताबुल्दी ईस्ट वेस्ट- होंगे। 
नगर निकाय के अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मनकापुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एम्स के एक बाह्यरोगी विभाग (ओपीडी) का भी उद्घाटन करेंगे। वह कारोबारियों और दुकानदारों के लिये राष्ट्रीय स्तर की पेंशन योजना की भी शुरुआत करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि मोदी नागपुर-उमरेद और गोंडखैरी-धापेवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की आधारशिला भी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।