मुंबई में मेट्रो 2A और मेट्रो 7 को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, सीएम शिंदे ने तैयारियों का लिया जायजा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई में मेट्रो 2A और मेट्रो 7 को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, सीएम शिंदे ने तैयारियों का लिया जायजा

महाराष्ट्र लोगों के लिए एक खुशखबरी है 19 जनवरी को मुंबई में यात्रियों के लिए दो मेट्रो लाइन

महाराष्ट्र लोगों के लिए एक खुशखबरी है 19 जनवरी को मुंबई में यात्रियों के लिए दो मेट्रो लाइन पहली 2ए और दूसरी 7 मेट्रो का प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन करने वाले है। इस मेट्रो के आरंभ होने से लोगों को सड़को पर होने वाले जाम से राहत मिलने वाली है। मुंबई एक व्यस्त शहरों में से एक है जहां लोगों को कही भी जाने आने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। परंतु इस मेट्रो से लोगों को सफर आरामदायक होने वाला है। 
एकनाथ शिंदे ने मेट्रो स्टेशन का जायजा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी दी। शिंदे ने उप मुख्यमंत्री देवेंद, फडणवीस के साथ गुरुवार को अंधेरी इलाके के गुंदावली स्टेशन का दौरा किया और वहां उद्घाटन समारोह की तैयारियों और सुविधाओं का निरीक्षण किया।
मुंबई के निवासियों के लिए वरदान 
उन्होंने विश्वास जताया कि मेट्रो की यह सेवा मुंबई के निवासियों के लिए वरदान साबित होगी। शिंदे ने कहा कि मेट्रो रूट 7 और मेट्रो 2 ए का 35 किलोमीटर का हिस्सा पूरा हो चुका है। लोगों के लिए 33 स्टेशन खोले जाएंगे। इस चरण पर मेट्रो के परिचालन से अंधेरी, दहिसर और वर्सोवा क्षेत्र में मुंबईवासियों को बहुत अच्छी सुविधा मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना की मदद से सड़क पर ट्रैफिक कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक बड़ संयोग है कि इस मेट्रो का शिलान्यास भी मोदी ने किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।