Girl in a jacket

कोरोना वायरस के हालातों पर चर्चा के लिए PM मोदी ने उद्धव ठाकरे से की बात

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री ठाकरे के बीच सुबह 11 बजे फोन पर हुई बातचीत के दौरान स्थिति से

भारत में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते मामले को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की। बातचीत में वायरस से निपटने को लेकर चर्चा हुई। 
सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री ठाकरे के बीच सुबह 11 बजे फोन पर हुई बातचीत के दौरान स्थिति से निपटने के लिए राज्य और केन्द्र के प्रयासों पर चर्चा हुई। ठाकरे ने उनकी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को अवगत कराया। महाराष्ट्र में रविवार की सुबह तक कोविड-19 के 31 मामले सामने आ चुके हैं। 

MP के बाद गुजरात कांग्रेस में टूट, चुनाव से पहले 4 विधायकों के इस्तीफे की खबर

राज्य में महामारी रोग अधिनियम, 1897 को पहले ही लागू किया जा चुका है। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए शैक्षणिक संस्थानों, थियेटरों, मॉल, पार्कों, स्विमिंग पूल, व्यायामशालाओं आदि को बंद रखने के आदेश दिए है। देश के कई राज्यों में स्कूल, कॉलेज, थियेटरों और मॉल को बंद किया जा चुका है। 
गौरतलब है की भारत में रविवार तक करना वायरस के कुल 107 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार तक महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले सामने आया है। विश्व के लगभग 115 देश कोरोना वायरस से ग्रस्त है। सभी देश मिलकर इस समस्या से निजात पाने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।