PM मोदी ने सूरत सड़क हादसे में प्रवासी मजदूरों की मौत पर जताया शोक, 2 लाख के मुआवजे की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के सूरत जिले में एक ट्रक की चपेट में आने से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के सूरत जिले में एक ट्रक की चपेट में आने से प्रवासी मजदूरों की मौत की घटना पर शोक जताया तथा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये के मुआवजे की भी घोषण की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट में कहा गया,‘‘सूरत में ट्रक हादसे में हुई मौतें दुखद हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’
1611033758 pm
प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये और घायलों को 50 हजार रूपये की आर्थिक मदद प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दी जाएगी। बता दें कि सूरत जिले के कोसांबा गांव में मंगलवार को सड़क किनारे सो रहे प्रवासी मजदूरों में से 13 की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि मारे गये सभी प्रवासी मजदूर राजस्थान से थे।
1611033767 modi

गुजरात : सूरत में सड़क किनारे सो रहे प्रवासी मजदूरों को ट्रक ने कुचला, 13 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।