जनता का राष्ट्रीय दलों से उठ रहा भरोसा : चंद्रबाबू नायडू - Punjab Kesari
Girl in a jacket

जनता का राष्ट्रीय दलों से उठ रहा भरोसा : चंद्रबाबू नायडू

NULL

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रित गठबंधन (राजग) सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जनता का राष्ट्रीय दलों से भरोसा उठ रहा है क्योंकि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही राज्य के साथ‘अन्याय’किया है।

आंध, प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री यनमाला रामाकृष्णुदु के बजट पेश करने से पहले श्री नायडू ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने आंध्रप्रदेश का असंगत तरीके से बंटवारा किया और भाजपा ने राज्य को विशेष श्रेणी का दर्जा न देकर उसके साथ अन्याय किया। उन्होंने कहा, ‘जब कांग्रेस नेतृत्व वाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) संयुक्त आंध, प्रदेश का विभाजन कर रहा था तो भाजपा मूक दर्शक बनी रही।

विभाजन के बाद भाजपा ने आंध, प्रदेश को उसके वाजिब लाभ न देकर उसके साथ अन्याय किया। यह सब देखकर हमारा राष्ट्रीय दलों से भरोसा उठ गया है।’ सदन को संबोधित करते हुए श्री नायडू ने कहा कि भाजपा ने छोटे राज्य बनाने की अपनी विचारधारा के अनुरूप राज्य के विभाजन में अपना सहयोग दिया, लेकिन जिस समय राज्य का विभाजन गलत ढंग से किया जाने लगा, तो भाजपा को इसका विरोध करना चाहिए था लेकिन पार्टी ने ऐसा नहीं किया।

उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय दलों को देश हित को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए।’ श्री नायडू ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के संवाददाता सम्मेलन में की गयी टिप्पणी का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणी बहुत दुख पहुंचाने वाली थी। श्री जेटली ने कल संवाददाता सम्मेलन में कहा था, ‘हम आंध, प्रदेश को भावनाओं या राजनीतिक दबाव के कारण धनराशि नहीं दे सकते।’ श्री नायडू ने कहा कि उनकी मांगें नाजायज नहीं थीं और उनको पूरा करना असंभव नहीं था।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।