‘हारदा’ की हार की हैट्रिक लगाएगी जनता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘हारदा’ की हार की हैट्रिक लगाएगी जनता

BJP के 55 महीनों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की तुलना कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर

लालकुआं : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने लालकुआं में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा की जनता कांग्रेस के 55 सालों के कार्यकाल व भाजपा के 55 महीनों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की तुलना कर रही है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जनता इस बार हरीश रावत ‘हारदा’ की हार की हैट्रिक बनाएगी।

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि जहां कांग्रेस ने 55 सालों तक भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड कायम किए हैं, वहीं भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तमाम अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। भाजपा के 55 माह के कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक व्यक्ति के लिए नून तेल लकड़ी की व्यवस्था की जा रही है।

कांग्रेस ने 55 सालों में गरीबों के लिए 25 लाख घर बनाए, जबकि भाजपा सरकार ने 55 माह में ही एक करोड़ 30 हजार घर बना कर अपनी विकास की इच्छा शक्ति को प्रकट किया है। इसके अलावा देश के 18 हजार गांव में बिजली पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि देश भ्रष्टाचार मुक्त भारत होने के साथ ही समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।