पुर्तगाल का पासपोर्ट रखने वाले गोवा के लोग प्रभावित नहीं होंगे : CM प्रमोद सावंत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पुर्तगाल का पासपोर्ट रखने वाले गोवा के लोग प्रभावित नहीं होंगे : CM प्रमोद सावंत

गोवा सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि संशोधित नागरिकता कानून से पुर्तगाल का पासपोर्ट रखने वाले लोग

गोवा सरकार ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि संशोधित नागरिकता कानून से पुर्तगाल का पासपोर्ट रखने वाले लोग प्रभावित नहीं होंगे। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि कुछ शरारती तत्व लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं कि पुर्तगाल का पासपोर्ट रखने वाले संशोधित नागरिकता कानून की वजह से परेशानी में फंसेंगे। 

उन्नाव रेप मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद, 25 लाख का जुर्माना

उन्होंने कहा, ‘‘ गोवा के वैसे लोग जो पुर्तगाल में हैं या पुर्तगाल का पासपोर्ट रखते हैं, वह सीएए से प्रभावित नहीं होंगे।’’ उन्होंने कहा कि गोवा के वैसे लोग जो पुर्तगाल की नागरिकता रखते हैं और भारत वापस लौटना चाहते हैं वह उचित प्रक्रिया का इस्तेमाल करके भारत लौट सकते हैं। 
कांग्रेस ने सीएए को लेकर चिंताएं जताई थी कि सीएए से पुर्तगाल का पासपोर्ट रखने वाले तटीय राज्य के लोग प्रभावित हो सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।