गांधी परिवार के त्याग और बलिदान का इतिहास जनता जानती है : दिग्विजय - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गांधी परिवार के त्याग और बलिदान का इतिहास जनता जानती है : दिग्विजय

दिग्विजय ने सोशल मीडिया पर वायरल राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी की एक तस्वीर को शेयर करते

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजधानी भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने आज सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी गांधी परिवार को कितना भी बदनाम करे, लेकिन जनता इस परिवार के त्याग-तपस्या का इतिहास जानती है।
दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर वायरल कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी की एक तस्वीर को शेयर करते हुए कहा है कि नेहरू-गांधी परिवार के ये संस्कार हैं।

diggiraj

भोपाल में RSS संघ कार्यालय से सुरक्षा हटी, दिग्विजय सिंह ने जताया ऐतराज

कितना ही बीजेपी उन्हें बदनाम करे, जनता इस परिवार का त्याग, तपस्या और बलिदान का इतिहास जानती है। तस्वीर में राहुल गांधी केरल के वायनाड में नामांकन दाखिले के दौरान मची भगदड़ में घायल एक पत्रकार का स्ट्रेचर थामे दिखाई दे रहे हैं। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने कथित तौर पर उस घायल पत्रकार के जूते पकड़ते हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों उस पत्रकार को एंबुलेंस तक पहुंचा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।