मुंबई समेत कई इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत, IMD ने बताया मानसून से पहले की वर्षा - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुंबई समेत कई इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत, IMD ने बताया मानसून से पहले की वर्षा

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में मंगलवार को सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में मंगलवार को सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसे मानसून से पहले की बारिश बताया है। मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग (आरएमसी) ने बताया कि सुबह 11 बजे तक यहां मालवणी, बोरीवली और दहिसर जैसे इलाकों में 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।
आईएमडी ने महाराष्ट्र में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी, जब मानसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था। अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद, मानसून अब भी मुंबई नहीं पहुंचा है। मुंबई आरएमसी की निदेशक शुभांगी भुते ने शहर में हुई इस बारिश को ‘‘संवहनीय वर्षा’’ (कनेक्टिव प्रेसीपिटेशन) बताया है।
1623139239 rain 3
उन्होंने कहा, ‘‘ आप देख सकते हैं कि आदलों की गड़गड़ाहट है, बिजली कड़क रही है और बारिश लगातार धीमी-तेज हो रही है। आप इसे मानसून से पहले की बारिश कह सकते है, लेकिन निश्चित तौर पर यह दक्षिण-पश्चिम मानसून नहीं है।’’
अधिकारी ने बताया कि मानसून पहुंचने के अभी कोई संकेत नहीं है।अधिकारी ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 10 जून के बाद यहां दक्षिण-पश्चिम मानसून पहुंचने की घोषणा की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।