SC/ST संशोधन विधेयक का श्रेय लेने प्रयास कर रहे हैं पासवान : जीतन राम मांझी  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

SC/ST संशोधन विधेयक का श्रेय लेने प्रयास कर रहे हैं पासवान : जीतन राम मांझी 

जीतन राम मांझी ने पासवान पर आरोप लगाया कि वह SC/ST (अत्याचार निवारण) संशोधन विधेयक पारित होने का

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान पर सोमवार को आरोप लगाया कि वह अनुसूचित जातियां और अनुसूचित जनजातियां (अत्याचार निवारण) संशोधन विधेयक पारित होने का श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। मांझी ने इसके लिए पासवान की आलोचना की।

जीतन राम मांझी ने आरोप लगाया कि उनके (मांझी के) मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान मुजफ्फरपुर जैसी घटनाओं की भनक उन्हें मिल रही थी जिसको लेकर उन्होंने कार्रवाई करने का मन बनाया था लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से ही हटा दिया। उन्होंने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि अगर वे ऐसा नहीं करते तो हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के कार्यकर्ता हर कार्यक्रम में उनका विरोध करेंगे।

पासवान ने कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के दलित समर्थक होने के दावों पर उठाया सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।