उत्तराखंड में भारी बारिश से हाहाकार: CM धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

उत्तराखंड में भारी बारिश से हाहाकार: CM धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से कई स्थानों में लैंडस्लाइड से भारी नुक्सान हुआ है तो कई

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से कई स्थानों में लैंडस्लाइड से भारी नुक्सान हुआ है तो कई रास्ते बंद बड़े हैं। कई ऐसे स्थान भी हैं, जहां पर मकान जमींदोज हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को कंट्रोल रूम देहरादून में पहुंचे। जहां पर उन्होंने आला अधिकारियों से आदर्श संबंधित बातचीत की। इसके साथ ही कई दिशा निर्देश भी दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार, पौड़ी (कोटद्वार), ऊधम सिंह नगर, नैनीताल में हवाई और स्थलीय निरीक्षण किया। इससे पहले सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम जाकर भारी बारिश की स्थिति की समीक्षा भी की। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। 
पूरे प्रदेश में मानसून की दस्तक के बाद से अब तक सामान्य से 100 फीसदी से ज्यादा बारिश हुई है। बारिश ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक में कहर बरपाया हुआ है। पहाड़ों में मूसलाधार बारिश के कारण हो रही लैंडस्लाइड में अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। मैदानों में कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति के कारण लोगों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − eight =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।