ममता बनर्जी बोलीं- हमारी सरकार किसानों के कल्याण और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए है प्रतिबद्ध - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ममता बनर्जी बोलीं- हमारी सरकार किसानों के कल्याण और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए है प्रतिबद्ध

ममता ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, आज उस ऐतिहासिक दिन की तीसरी वर्षगांठ है जब

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह राज्य में किसानों के कल्याण और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ममता बनर्जी ने उस दिन को याद किया जब तीन साल पहले सिंगुर में किसानों को उनकी जमीन के कागजात वापस कराये गये जिसका वाममोर्चा सरकार ने टाटा नैनो की फैक्ट्री लगाने के लिए अधिग्रहण किया था। ममता ने उस दिन को ऐतिहासिक बताया जब किसानों को जमीन वापस दिलाई। 
ममता ने शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “आज उस ऐतिहासिक दिन की तीसरी वर्षगांठ है जब हमारी सरकार ने सिंगुर में जबरन हथिया ली गई किसानों की जमीन के परचे (कागजात) उन्हें वापस दिलवाए। हम किसानों के कल्याण और उद्योगों को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और इस अवसर पर मैं मां, माटी मानुष को प्रणाम करती हूं।”
1568450436 mamata tweet
तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ने 2016 में आज के दिन 9,117 किसानों की जमीन के परचे उन्हें वापस दिलवाए थे। इसके अलावा 806 लोगों को चेक भी दिए थे। टाटा द्वारा 2006 में सिंगुर में नैनो कार की फैक्ट्री लगाने के लिए किए गए भूमि अधिग्रहण के खिलाफ ममता ने व्यापक स्तर पर आंदोलन का नेतृत्व किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।