प्रस्तावित स्लॉटर हाउस का विरोध - Punjab Kesari
Girl in a jacket

प्रस्तावित स्लॉटर हाउस का विरोध

मंगलौर नगर पालिका क्षेत्र में प्रस्तावित स्लॉटर हाउस का विरोध तेज हो गया है। भाजपा विधायक संजय गुप्ता

रुड़की : मंगलौर नगर पालिका क्षेत्र में प्रस्तावित स्लॉटर हाउस का विरोध तेज हो गया है। भाजपा विधायक संजय गुप्ता के अलावा अब विभिन्न संगठनों ने इसका विरोध किया है। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों की ओर से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए इस स्लॉटर हाउस का निर्माण न  कराए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा है।
शुक्रवार को विभिन्न हिन्दू संगठन विश्व हिन्दू परिषद, आर्य समाज नंद विहार और भाजपा अटल सेना के बैनर तले पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के कार्यालय पहुंच गए। यहां पर उन्होंने कहा कि मंगलौर में पीपीपी मोड पर स्लॉटर हाउस का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में यहां पर बड़े पैमाने पर गोवंश का वध होने की आशंका है, जो कि हरिद्वार जिले की भावनाओं  के पूरी तरह से विपरीत है। 
इसलिए किसी भी सूरत में इस स्लॉटर हाउस को अनुमति नहीं प्रदान की जानी चाहिए। यदि जन भावनाओं के विरुद्ध इसका निर्माण कराया जाता है तो हरिद्वार की जनता सड़कों पर उतरेगी और निर्माणाधीन स्लॉटर हाउस की ईंट उखाड़कर फेंक दी जाएगी। शासन को चाहिए कि वह जनभावनाओं का सम्मान करते हुए काम करें। 
बाद में संगठनों की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। विश्व हिन्दू परिषद  गोरक्षा विभाग की ओर से विनोद त्यागी, देवेन्द्र पाल, सुंदरलाल, घनश्याम शर्मा, पूर्व पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा, शिव प्रसाद त्यागी, श्रवण कुमार आदि मौजूद रहे। आर्य समाज नंद विहार की ओर से प्रधान हरपाल सिंह सैनी और मंत्री जवाहर लाल आर्य ने ज्ञापन सौंपा। भाजपा अटल सेना की ओर से रविन्द्र कुमार पंत, दुष्यंत चौहान, पुलकित चौधरी, अर्जुन गिरी, आशु आदि ने ज्ञापन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।