भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा : राजनाथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा : राजनाथ

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में उसके

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के घोषाणा पत्र में गरीबी मिटाने के वादे का उपहास उड़ाते हुए कहा कि भारत कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त हो पाएगा। हावड़ा जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू के दिनों से ही कांग्रेस गरीबी मिटाने का वादा कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब, राहुल गांधी यह वादा कर रहे हैं। तथ्य यह है कि देश कांग्रेस मुक्त होने पर ही गरीबी से मुक्त होगा।’’ पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि राज्य में उसके शासन के अधीन लोकतंत्र का अस्तित्व समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र का बंगाल में कोई अस्तित्व नहीं है।

BJP मुख्यालय में पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव पर फेंका गया जूता

विपक्षी दलों के साथ जिस तरह हिंसा की जा रही है, क्या यह लोकतंत्र की निशानी है? बंगाल में हम लोकतंत्र बहाल होने तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।’’ तृणमूल कांग्रेस के ‘‘मा, माटी और मानुष’’ नारे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, तृणमूल के शासन में ‘‘ मां, मातृभूमि और लोग सभी पीड़ित हैं।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।