किसानों से ही देश का विकास संभव : मंत्री - Punjab Kesari
Girl in a jacket

किसानों से ही देश का विकास संभव : मंत्री

NULL

झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा कि किसानों के विकास से ही देश का विकास संभव है। श्री राय ने आज यहां धान खरीद को लेकर दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन में प्रमंडल स्तरीय कृषक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के विकास से ही देश का विकास संभव है। किसानों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए सरकार उनके द्वारा उत्पादित फसल को अच्छे दामों में खरीदने को तैयार हैं और इसके लिए एक दिसंबर से धान खरीद शुरू कर दी गयी है। धान खरीद की प्रक्रिया 31 मार्च तक जारी रहेगी।

साधारण धान का समर्थन मूल्य 1550 रूपये प्रति कि्वंटल और उत्तम धान 1590 रूपये प्रति कि्वंटल घोषित किया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार 150 रूपये प्रति कि्वंटल किसानों को बोनस भी देगी। मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष सरकार के स्तर पर हुई चूक के कारण ज्यादा किसान धान बिक्री नहीं कर पाये थे। इस वर्ष सरकार का उद्देश्य है कि ज्यादा से ज्यादा किसानों का धान खरीदा जाये।

उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के 24 केन्द्रों पर इस वर्ष धान की खरीद की जायेगी। आवश्यकता पड़ने पर पैक्स का सहयोग भी लिया जायेगा। धान की खरीद का जिम्मा भारतीय खाद्य निगम को दिया गया है, लेकिन उन्हें सहयोग करने के लिए कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग और सहकारिता विभाग को भी जोड़ा गया है।

श्री राय ने कहा कि अगले वर्ष से सरकार किसानों को धान के बदले ब्रिज लोन बैंक से दिलाने की व्यवस्था करायेगी, ताकि किसानों की जरूरतें पूरी हो सके। इधर-उधर धान की बिक्री न हो। किसान साहुकारों के चक्कर में ना पड़े और धान की बिक्री क्रय केन्द्र पर ही करें, इसी के मद्देनजर ब्रिज लोन की व्यवस्था की जा रही है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 7 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।