आचार संहिता समाप्त होते ही फिर शुरू होगा कर्जमाफी अभियान : कमलनाथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आचार संहिता समाप्त होते ही फिर शुरू होगा कर्जमाफी अभियान : कमलनाथ

कमलनाथ ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी सरकार ने मध्यप्रदेश के कर दाताओं के पैसों को

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों के नाम एक खुला पत्र लिखते हुए कहा है कि जिन किसानों ने ऋण माफी का आवेदन दिया है, उन्हें योजना का लाभ अवश्य मिलेगा और आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही दोबारा ये अभियान शुरु किया जाएगा। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कमलनाथ ने किसानों से कहा है कि उन्होंने किसानों के कर्ज के चक्र को तोड़ने का प्रण किया और इसीलिए सरकार बनते ही लगभग 50 लाख किसानों का दो लाख रुपए तक का कर्ज माफ करने का फैसला किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी सरकार ने मध्यप्रदेश के कर दाताओं के पैसों को अपने प्रचार पर खर्च कर सारा खजाना खाली कर दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनौती को स्वीकार करते हुए भी कांग्रेस सरकार ने अब तक 24 लाख 84 हजार किसानों का कर्ज माफ किया है।

मोदी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है : कमलनाथ

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आरोप लगाया कि बीजेपी अब किसानों के हित में लिए कर्जमाफी के निर्णय पर सोशल मीडिया और मीडिया में भ्रम फैलाकर किसानों का नुकसान कर रही है। उन्होंने कहा कि मंत्री और मुख्यमंत्री किसी दल का नहीं होता और वो समग्रता से काम करता है।

उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन किसानों ने ऋण माफी का आवेदन भरा है, उन्हें योजना का लाभ अवश्य मिलेगा। यह अभियान आचार संहिता समाप्त होते ही फिर प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि वे लोकसभा चुनाव के बाद फसलों के दामों के स्थायी समाधान की ओर कदम बढ़एंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।