राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल मौर्य ने 5 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक प्रदान किये - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राज्य स्थापना दिवस पर राज्यपाल मौर्य ने 5 पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति पदक प्रदान किये

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 19वीं सालगिरह पर प्रदेश की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पांच पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया। राज्य स्थापना दिवस की वर्षगांठ पर शनिवार को पुलिस लाईन देहरादून में आयोजित पुलिस रैतिक परेड का मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल ने निरीक्षण कर सलामी ली।
परेड का नेतृत्व तृप्ती भट्ट, सेनानायक एसडीआरएफ ने द्वितीय कमाण्ड स्वपन किशोर, उप सेनानायक आईआरबी द्वितीय एवं परेड एडजूटेन्ट विवेक कुमार, पुलिस उपाधीक्षक के साथ किया। परेड में राज्य पुलिस की विभिन्न शाखाओं। ट्रैफिक, नागरिक पुलिस, पीएसी, महिला पीएसी, पुलिस दूरसंचार, दंगा नियन्त्रण, डॉग स्क्वाड, कमाण्डो दस्ता, फायर सर्विस, सीपीयू आदि सम्मिलित थे।
श्रीमती मौर्य ने इस अवसर पर विशिष्ट सेवाओं के लिये ‘‘राष्ट्रपति का पुलिस पदक’ संजीव कुमार कौशिक, पुलिस उपाधीक्षक, हरेन्द, पाल सिंह, सेवा निवृत्त अपर पुलिस अधीक्षक को प्रदान किया। इसके साथ, विशिष्ट सेवाओं के लिये सेवानिवृत्त हरिश चन्द भट्ट, पुलिस उपाधीक्षक, सेवा निवृत्त पूरण सिंह भण्डारी, निरीक्षक नागरिक पुलिस, सेवा निवृत्त राम प्रसाद, प्लाटून कमाण्डर,विशेष श्रेणी को पुलिस पदक से सम्मानित किया।
समारोह में उत्तराखण्ड पुलिस हिमरक्षक डेयर डेविल्स के मोटरसाइकिल दल द्वारा अपने हैरतअंगेज करतब दिखाये गये। साथ ही श्वान दल, घुड़सवार पुलिस, अमेजिंग राइफल ड्रिल तथा कमाण्डो दस्ते द्वारा आंतकवादियों से मुठभेड़ एवं राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) द्वारा आपदा के दौरान वन मिनट ड्रिल के माध्यम से बचाव कार्य का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द, रावत भी उपस्थित रहे। संचालन उप निरीक्षक पूनम प्रजापति एवं आरक्षी फायर मनीष पन्त ने संयुक्त रूप से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।