अभिनेता के जन्मदिन पर ममता ने कहा – खल रही है सौमित्र चटर्जी की कमी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दिवंगत अभिनेता सौमित्र चटर्जी को उनके 86वें जन्मदिन पर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दिवंगत अभिनेता सौमित्र चटर्जी को उनके 86वें जन्मदिन पर याद किया और कहा कि उनकी कमी खल रही है। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘सौमित्र (दा) चट्टोपाध्याय को उनके जन्मदिन पर याद कर रही हूं। वह महान कलाकार थे। ‘उन्होंने जो भी काम किया, उसपर वह अपनी छाप छोड़ गए। हमें उनकी कमी खल रही है।’’ 
मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अभिनेता के परिवार की गर्मजोशी से अभिभूत हैं। ममता ने चटर्जी की पेंटिंग, फिल्म के पोस्टर और परिधान वाली एक गैलरी की शुरुआत की। बंगाली सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सौमित्र चटर्जी का पिछले साल नवंबर में निधन हो गया। वह कोविड-19 से भी संक्रमित पाए गए थे। 
सौमित्र चटर्जी ने प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजीत रे की 14 फिल्मों में अभिनय किया था और उनमें से कई फिल्मों को यादगार माना जाता है। सौमित्र ने मृणाल सेन की ‘आकाश कुसुम’, तपन सिन्हा की ‘क्षुधिता पसन, ‘झिंदेर बंदी’ जैसी कई फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।