ओडिशा : महिला क्रिकेटर का शव मिलने से हड़कंप, 11 जनवरी से लापता थी क्रिकेटर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

ओडिशा : महिला क्रिकेटर का शव मिलने से हड़कंप, 11 जनवरी से लापता थी क्रिकेटर

ओडिशा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कटक जिले के क़रीब घने जंगल से

ओडिशा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कटक जिले के क़रीब घने जंगल से महिला क्रिकेटर ‘राजश्री स्वांई’ के शव को मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल क्रिकेटर 11 जनवरी से लापता थी, शुक्रवार को उनका शव जंगल से बरामद किया गया। मामले की जानकारी कटक पुलिस के द्वारा सामने आई है। जानकारी के अनुसार, कटक के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा ने कहा कि उनका शव अथागढ़ क्षेत्र में गुरूदिझाटिया जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला था।
कोच ने लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी
राजश्री के कोच ने बृहस्पतिवार को कटक में मंगलाबाग पुलिस थाने में उनके लापता होने की शिकायत दर्ज करायी थी। उन्होंने कहा कि गुरूदिझाटिया पुलिस स्टेशन में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया जायेगा। पुलिस को अभी तक उनकी मौत के कारण का पता नहीं चला है। उनके परिवार ने हालांकि आरोप लगाया कि उसकी हत्या की गयी है ‘‘क्योंकि उसके शरीर पर चोट के निशान थे और उसकी आंखों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। ’’ राजश्री का स्कूटर जंगल के करीब मिला था और उनका मोबाइल फोन भी बंद था।
मामले की सभी पहलुओं से जांच की जायेगी
पुलिस ने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जायेगी। उनके परिवार के सदस्यों ने कहा कि राजश्री सहित करीब 25 महिला क्रिकेटर ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) द्वारा बाजराकाबाटी क्षेत्र में आयोजित ट्रेनिंग शिविर का हिस्सा थीं जो पुडुचेरी में होने वाले आगामी राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट टूर्नामेंट के लिये था। सभी एक होटल में ठहरी हुई थीं।
ओडिशा राज्य महिला क्रिकेट टीम की घोषणा 10 जनवरी को की गयी थी लेकिन राजश्री अंतिम सूची में शामिल नहीं थी। पुलिस ने कहा कि अगले दिन खिलाड़ी अभ्यास के लिये तांगी क्षेत्र में क्रिकेट मैदान में गयीं लेकिन राजश्री ने अपने कोच को बताया कि वह अपने पिता से मिलने के लिये पुरी जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।